सोने की चेन देने से इंकार करने पर ठोंका फायर, मां को गोली लगने से हुई मौत, 2 बदमाश पीछा करते हुए घर तक पहुंचे

ग्वालियर. 2 बदमाशों ने एक महिला की दिन दहाड़े हत्या करने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। महिला अपने बेटे के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर वापिस लौटी थी। घर के दरवाजे पर एक्टिवा खढ़ी की थी। ठीक उसी समय पीछे एक बाइक पर आये बदमाशों ने बेटे को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली महिला के सीने में जा लगी।
घटना सोमवार की शाम माधौगंज के प्रीतमपुरा गुढ़ा की है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अनीता गुप्ता 55, परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनीता के पति संतोष गुप्ता ट्रैवल्स संचालक है और उनके 2 बेटे सत्यम और जय, सत्यम के नाम पर ही सत्यम ट्रैवल्स है।
चैन उतारने से इंकार करने पर चलाई गोली
अनीता सोमवार की दोपहर बेटे जय के साथ डॉक्टर के यहां चेकअप कराने गयी थी। शाम 4 बजे लौटकर घर दरवाजे पर पहुंचे ही थे तभी उन पर हमला हुआ। दोनों बदमाशों में से एक ने जय से सोने की चेन उतारने के लिये कहा, एक बदमाश ने मां-बेटे को गन पॉइंट पर ले लिया तो दूसरा बाइक पर बैठा रहा। जय के चेन देने से मनाकरने पर बदमाश ने फायर ठोंक दिया। जय मां को लेकर तेजी से घर के अंदर घुसा। बदमाश ने गेट की जाली में से गन अंदर कर एक और फायर किया तो दोनों बदमाशों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।
परिजन ने दुश्मनी की आशंका जताई
अनीता के दामाद एडवोकेट रोहित गुप्ता का कहना है कि जिस तरह से बदमाशों ने यह घटना की है, उससे लगता है कि या तो कोई दुश्मनी है या पुराना कोई विवाद है, ऐसे ही कोई आकर गोली नहीं मारेगा।
वहीं, सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। गुप्ता परिवार की बस भी चलती है। इसे लेकर भी कई लोगों से विवाद की बात सामने आई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *