थाटीपुर पर रोड निर्माण कार्य में बाधा रैम्प एवं चबूतरों को हटाया

ग्वालियर- नगर निगम के भवन शाखा एवं मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। भवन अधिकारी पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत दर्पण कॉलोनी, न्यू दर्पण कॉलोनी, कृष्णा बिहार थाटीपुर सहित विभिन्न स्थानों पर घर, मकानों, दुकानों के बाहर सड़क पर बने रैम्पो, दासों, पटीयाओं, लोहे की जालिओं एंव अन्य स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीनों एंव दल (पूर्व) के द्वारा हटवाया गया। उक्त कार्यवाही में संबंधित मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौहान, क्षेत्राधिकारी तनुजा वर्मा सहित मदाखलत अमला एंव संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। इसके साथ ही मयूर मार्केट थाटीपुर पर मुख्य मार्ग पर खड़े यातायात में बाधक हाथ ठेलो, बांस बल्ली के छप्परों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *