आनंद मार्ट एवं भारती एयरटेल को किया सील

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर के फायर अमले द्वारा आज सोमवार को आनंद मार्ट का निरीक्षण किया तथा अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर सील करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सहायक यंत्री राजू गोयल एवं मदाखलत सहित फायर अमला भी मौजूद रहा।
फायर ऑफिसर उमंग प्रधान ने बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह एवं अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार के निर्देशन में फायर अमले के साथ शहर में संचालित दुकानों, शोरूम, गोदाम आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत आज आकाशवाणी तिराहे पर आनंद मार्ट, भारती एयरटेल ऑफिस का निरीक्षण किया। एनओसी होने पर सील करने की कार्यवाही की गई।
एएसएम हुंडई एवं सिट्रोन शोरूम संचालक पर 7 लाख 33 हजार रूपये की पेनल्टी
फायर एनओसी नहीं होने पर सील करने की कार्यवाही कर पेनल्टी लगाई गई थी। जिसके क्रम में शिवपुरी लिंक रोड स्थित एएसएम हुंडई शोरूम के संचालक से 3 लाख 75 हजार, सिट्रोन कार शोरूम द्वारा 3 लाख 58 हजार 855 रूपये रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *