भोपाल. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का सोमवार की सुबह भोपाल के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके विधायक के बेटै आतिफ अकील ने बताया है कि उनको रविवार की शाम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था।
पूर्व मंत्री आरिफ अकील को जनाजा लक्ष्मी टॉकीज सराय से अभी से कुछ देर के बाद उठाया जायेगा। बालबिहार रोड पर नामज-ए-जनाजा अदा की जायेगी। बड़े बाक वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा।