ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने 2 कांवडि़यों की मौत, 10 घायल में से 3 की हालत नाजुक, गुस्सायें लोगों ने किया चक्काजाम

तीन कांवड़ियों को हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है। - Dainik Bhaskar

मुरैना. टैंकर की टक्क्र के बाद कांवडि़यों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी। ट्रॉली के नीचे दबने से 2 कांवडि़यों की मौत हो गयी। 10 कांवडिये जख्मी हो गये। इनमें 3 गंभीर घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर किया गया है। सभी लोग सोरों से कांवड़ भरकर ला रहे हे। एक्सीडेंट सोमवार की सुबह 5.30 बजे से देवरी इलाके में हुआ है। घटना से गुस्साये लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, लगभग आधे घंटे तक वाहनों की कतार लगी रहीं। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो सका।
18 लोग कांवड भरकर लौट रहे थे
मुरैना के सिंहोनिया क्षेत्र में खडि़याहार के पास गडि़या गांव के 18 लोग कांवड लाने के लिये सोरों गये थे। सभी लोग जल भर कर वापिस लौट रहे थे। उनके साथी पैदान कांवड लेकर चल रहे थे। जबकि बाकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे थे। इसी बीच सोमवार की सुबह 5.30 बजे देवरी गांव के पास ग्वालियर की ओर आ रहे थे। टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दीं।
इनकी मौत, तीन घायल ग्वालियर रेफर
छोटू (37) पुत्र भरतलाल और आशु (26) पुत्र रामनरेश शर्मा ट्रॉली के नीचे दब गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हाे गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मुरैना जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से तीन गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।
गुस्साए लोगों  ने लगाया जाम
घटना के बाद मौके पर मौजूद कांवड़िए सड़क पर बैठ गए। उन्होंने जाम लगा दिया। उनके साथ आसपास के ग्रामीण आ गए। आधे घंटे में सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। ASP अरविंद ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाया, तब कहीं जाकर हालात सामान्य हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *