Newsराजनीतिराज्य

चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफन करने वाले पति व देवर गिरफ्तार

ग्वालियर। जनवेद सिंह किरार पुत्र लक्ष्मीनारायण किरार निवासी किरार मौहल्ला जौरासी थाना बिलौआ को घर से अपनी पत्नी प्रगति किरार उम्र 33 साल के गायब होने की सूचना दी थी, पुलिस को गुमशुदा प्रगति किरार के अचानक गायब होने की घटना संदेहास्पद लगी।
पुलिस की संयुक्त टीम को उक्त मामले की जांच हेतु लगाया गया। दौराने जांच पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला के मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि उसका पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता था और उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। जिस पर से पुलिस टीम को गुमशुदा महिला के पति सोनू उर्फ जनवेद किरार की भूमिका संदिग्ध लगी और उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा बार-बार पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ की तो सोनू उर्फ जनवेद किरार ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उसे लगता था कि वह किसी और व्यक्ति के संपर्क में है।
8 जुलाई को आरोपी सोनू उर्फ जनवेद किरार ने अपनी पत्नी को फोन पर किसी से बात करते हुए देख लिया था जिस पर से उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी की मृत्यू हो गई थी। उसके बाद उसने पत्नी के शव को हाईवे किनारे स्थित अपने होटल के पीछे बने खेत में गाढ़ दिया था। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट डबरा नवल किशोर की उपस्थित में पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद होटल के पीछे खेत में बने कच्चे कुंए में से 4 फिट गहराई तक मिट्टी खोदकर मृतिका प्रगति किरार का शव बरामद कर पीएम हेतु भिजवाया गया।
क्राईम ब्रांच टीम- एसआई रजनी रघुवंशी, राजीव सोलंकी, दिव्या तिवारी, नितेश पाल, संजीव माबई आदि ने कड़ी मेहनत करने के बाद टीम को कामयाबी मिली है। अगर इस प्रकरण इतनी मेहनत नहीं की गयी होती तो इसका खुलासा संभव नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *