Newsराजनीतिराज्य

छात्रों के अपहरण से हड़कंप मचा, लड़की के विवाद में कारसवारों ने पीटा और गाड़ी में डालकर ले गये, 3 घंटे के बाद छोड़ा

ग्वालियर. इटालियन गार्डन में मंगलवार की शाम 2 छात्रों को कारसवार बदमाशों द्वारा अपहरण की खबर से सनसनी फेल गयी। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी। छात्रों के परिजन थाना पहुंच गये। पुलिस ने पूरे शहन में लाल रंग की आई-20 कार को तलाश रही थी। लगभग 3 घंटे के बाद छात्र का फोन परिजन पर पहुंचा और बताया कि हमको कांचमिल इलाके में अपहरणकर्ता छोड़कर भाग गये हैं।
खबर मिलते ही छात्रों को पुलिस लेने पहुंची और पड़ाव थाना ले आयी है। दोनों छात्रों को मारा पीटा गया हे। पूछताछ में पता लगा है कि पूरा विवाद लड़की को लेकर है। अपहरण कर ले जाने वालों से एक माह पहले विवाद हुआ था। रात को 12 बजे एसपी धर्मवीर सिंह छात्रों से स्वयं पूछताछ की है।
क्या है विवाद
पड़ाव इलाके में रहने वाले छात्र लालू यादव (20) व सोनू यादव (19) मूल निवासी विजयपुर एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार शाम को वह अपने बड़े भाई को बताकर निकले थे कि एक दोस्त के घर जा रहो हैं। पर वह इटालियन गार्डन पहुंच गए। गार्डन के सामने से जब वह गुजर रहे थे तो एक लाल रंग की बिना नंबर की आई-20 कार सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद उतरकर लालू और सोनू की मारपीट की और कार में डालकर ले गए। यह घटना वहां कई लोगों ने देखी। लोग एक्सीडेंट के बाद मारपीट का मामला समझ रहे थे। इसी बीच अपहरण होने वाले छात्रों के दोस्त ने उनके परिजन व पुलिस को सूचना दे दी। दिन दहाड़े छात्रों के अपहरण की सूचना पर पूरे ग्वालियर की पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस अधिकारी सड़कों पर आ गए। नाकाबंदी कर लाल रंग की कार को तलाश किया जा रहा था।

मारपीट करने के बाद रात 11 बजे छोड़ा
अभी तीन घंटे से पूरे शहर की पुलिस लाल रंग की आई-20 कार की तलाश कर रही थी कि तभी रात 11 बजे छात्र लालू यादव का फोन परिजन के पास पहुंचा कि वह कांचमिल के पास है। कार सवार युवक उसे यहां छोड़कर भाग गए हैं। जबकि लालू और सोनू की कार सवार युवकों ने जमकर मारपीट की है। दोनों के सिर में भी चोट लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş