Newsराजनीतिराज्य

पुलिस बल पर पथराव और शराब की बोतलें फेंकी, एसडीओपी जख्मी, महिला को पीटने वालों की दुकानें तोड़कर लौट रही पर टीम पर हमला

गुना. भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थर और शराब की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ की और पत्थर लगने से एसडीओपी विवेक अष्ठाना घायल हो गये। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। मामला फतेहगढ़ के विष्णुपुरा गांव का है। पुलिस और प्रशासन की टीम महिला से मारपीट के आरोपियों की दो दुकानें तोड़कर लौट रही थी। भीड़ की मांग थी कि आरोपियों के घर को भी तोड़ा जाये। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में फतेहगढ़ थाने का घेराव कर आरोपियों के मकान गिराने की मांग रखी थी।
दरअसल, फतेहगढ़ के विष्णुपुरा गांव में सोमवार की सुबह जमीन के झगड़े में 2 पक्ष आमने-सामने आ गये थे। एक पक्ष के आरोपी ने दूसरे पक्ष की महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटका और इसके बाद वह महिला के पेट पर घुटने रखकर बैठ गया और चेहरे-पीठ पर घूंसे मारे थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। महिला से मारपीट मामले में फतेहगढ थाना प्रभारी एसआई कृपाल सिंह परिहार को लाइन अटैच किया जा चुका है।
जिस जमीन के लिए झगड़ा, वो सरकारी
आरोपी फरीद खान के घर के पास सरकारी जमीन है। उसने पत्थर रखकर जमीन पर कब्जा जमा लिया है। वह यहां मवेशी बांधता है। गांव के ही रहने वाले दीपचंद लोधी का परिवार भी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पहले भी दोनों परिवारों में इस बात पर झगड़े हो चुके हैं। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे।
हिंदू संगठन और ग्रामीणों ने घेरा थाना
मंगलवार दोपहर 12.30 बजे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फतेहगढ़ थाने का घेराव कर दिया। सभी मंडी में जुटे। यहां से रैली के रूप में थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई जाए। उनका घर बुलडोजर चलाकर ढहाया जाए। सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया जाए।
चार तस्वीरों में देखिए पथराव और पुलिस का एक्शन…

छत पर खड़ी भीड़ ने पत्थर और शराब की बोतलें मारी तो पुलिस ने भी पत्थर मारे।
छत पर खड़ी भीड़ ने पत्थर और शराब की बोतलें मारी तो पुलिस ने भी पत्थर मारे।
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले चलाने पड़े।
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले चलाने पड़े।
आंसू गैस के गोले छोड़कर पुलिस गांव में घुसी और हालात पर काबू पाया।
आंसू गैस के गोले छोड़कर पुलिस गांव में घुसी और हालात पर काबू पाया।
पुलिस ने कार्रवाई के विरोध में उत्पात मचा रहे युवक को लाठी से पीट दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş