प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को वाटर कैनन से फिर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 2 महिलाओं को जिंदा दफनाने के विरोध में प्रदर्शन

रीवा. जमीन के विवाद में 2 महिलाओं को जिन्दा दफन करने की कोशिश के मामले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। कलेक्ट्रेट को घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और उन्हें खदेड़ने के लिये उन पर वाटर कैनन का उपयोग किया और आंसू गैस भी छोड़ी। इसके बाद भी कांग्रेसियों के नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया।
आपको बता दें कि मुरम कांड के विरोध में कांग्रेस रीवा कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकली थे। लेकिन कलेक्ट्रेट पहुंचने के पहले ही उन्हें रोक दिया गया और इसके बाद कांग्रेस ने हनुमान चौराहे पर नारेबाजी कर दी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका। हालांकि पुलिस ने जलते हुए पुतले पर पानी डालकर उसे बुझाने की भी कोशिश की।

कांग्रेस का आंदोलन

रीवा में कांग्रेसियों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी गई।
रीवा में कांग्रेसियों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी गई।
कांग्रेस कार्यकर्ता जब अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता जब अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए।
कांग्रेसियों को रोकने के लिए वाटर कैनन के साथ आंसू गैस भी छोड़ी गई।
कांग्रेसियों को रोकने के लिए वाटर कैनन के साथ आंसू गैस भी छोड़ी गई।

गुना में प्राइवेट स्कूल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की और नारेबाजी

गुना में प्राइवेट स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह हंगामा कर दिया। स्कूल में एक हफ्ते पहले कथित तौर पर एक छात्र को श्लोक पढ़ने से रोका गया था। इसके खिलाफ सुबह करीब 10:30 बजे ABVP कार्यकर्ता स्कूल गेट के ऊपर से कूदकर अंदर घुस गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ता स्कूल के अंदर रिसेप्शन के सामने बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस टीचर ने छात्र को श्लोक पढ़ने से रोका, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वर्ना 48 घंटे में स्कूल को बंद करा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *