मोहन कैबिनेट में बड़ा बदलाव
भोपाल. मोहन यादव सरकार में एक बडा बदलाव हुआ है। कैबिनेट में बीते दिनों मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत को वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि इससे पहले वन मंत्रालय का प्रभार नागर सिंह चौहान के पास था जो अब उनसे लेकर रामनिवास रावत को दिया गया है। नागर सिंह चौहान के पास अब आदिवासी कल्याण विभाग की जिम्मेदारी होगी।
रामनिवास रावत को मिला वन मंत्रालय
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल होने वाले रामनिवास रावत को मोहन यासदव सरकार में 13 जुलाई को मंत्री बनाया गया था लेकिन मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें किसी मंत्रालय का जिम्मा नहीं दिया गया था और अब रविवार को सीएम मोहन यादव कैबिनेट में रामनिवास रावत को वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि रामनिवास रावत 30 अप्रैल को कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुए थे। रामनिवास रावत ग्वालियर चंबल में ओबीसी वर्ग का बडा चेहरा माने जाते है। वो श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठवीं बार विधायक चुने गए है।
