विधायक अंबरीश शर्मा और जिला प्रशासन मेरी वैध कोठी को हटाना चाहता हूं-डॉ गोविंद सिंह
ग्वालियर. कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के भिण्ड में मकान पर कार्यवाही की धमक के बाद पूर्व मंत्री राकेश चौधरी, विधायक सतीश सिकरबार, डबरा विधायक सुरेश राजे सहित सभी कांग्रेस नेता एक मंच पर एकजुट नजर आये है। कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि स्थानीय विधायक भाजपा विधायक अंबरीश र्मा एवं भिण्ड जिला प्रशासन उनके खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर कार्यवाही कर रहा है। डॉ. गोविंद सिंह ने बताया मेरा मकान पूरी तरह से वैध है। लहार में मेरी कोठी को सरकारी जमीन पर बना बताकर तोड़ने की कोशिश की जा रही है। यह कार्यवाही पूरी से गलत है। कांग्र्रेस के अन्य नेताओं ने गोविंद सिंह का किया समर्थन है।
मेरे मकान की 3 रजिस्ट्रियां है-डॉ. गोविंद सिंह
डॉ. गोविंद सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनके मकान की 3 रजिस्ट्रियां हैं, जो उन्होंने समय-समय पर अलग-अलग लोगों से अपने भाईयों के नाम करवाई है। अब भिण्ड जिला प्रशासन पूर्व में भेजी गयी विशेषज्ञों की टीम की रिपोर्ट को भी मानने से मना कर रहा है। वह जबरिन उनके मकान को शासकीय भूमि पर निर्मित होने का झूठा आरोप लगा रहा है। जबकि उनके पास पूव्र में भेजी गयी जिला प्रशासन की टीम को यह लिखित पत्र है जिसमें उनकी बिल्डिंग को वैध बताया गया है।
अन्याय के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे-डॉ. गोविंद सिंह
गोविंद सिंह ने रविवार शाम कांग्रेस के विधायक सतीश सिकरवार, डबरा विधायक सुरेश राजे, ग्वालियर ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर एवं पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह के साथ पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लहार के वर्तमान विधायक अंबरीश शर्मा और भिंड कलेक्टर के इशारे पर उनकी कोठी पर सीमाकंन की यह कार्रवाई की जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि शनिवार को करीब 5 सैकड़ा पुलिसकर्मी जबरन उनके घर में घुस गए और तोड़फोड़ की वहां मौजूद लोगों से भी अभद्र व्यवहार किया। जबकि उन्हें घर में घुसने से पहले वारंट के साथ आना चाहिए था। डॉ. गोविंद सिंह का यह भी आरोप है कि अंबरीश शर्मा का मकान खुद शासकीय जमीन पर बना हुआ है उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई न कर उनकी राजनीतिक हत्या करने पर आमादा है। यदि ऐसा होता है तो वह अन्याय के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
