ग्वालियर से मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में हालात अनियंत्रित, 3 स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद गुरु पूर्णिमा पर सफर मुश्किल

ग्वालियर. गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले शनिवार को ग्वालियर से मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में हालात अनियंत्रित नजर आए। ग्वालियर से तीन स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद भी अन्य ट्रेनों में मथुरा के यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई। स्थिति यह बनी कि रेलवे को टिकट विंडो पांच से बढ़ाकर आठ करनी पड़ीं। इनमें प्लेटफॉर्म एक पर पांच और प्लेटफॉर्म चार पर तीन विंडो खोली गईं। बावजूद इसके एटीवीएम से टिकट बनवाने के लिए कतार लगी रही।
ग्वालियर से यात्रियों की अपार भीड़ मथुरा के लिए निकल रही
ग्वालियर से यात्रियों की अपार भीड़ मथुरा के लिए निकल रही गुरु पूर्णिमा पर्व पर हर साल हजारों श्रद्धालु गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए यहां से जाते हैं। झांसी, दतिया, ग्वालियर से यात्रियों की अपार भीड़ मथुरा के लिए निकल रही है। मथुरा जाने वाली ताज, पंजाब मेल, झेलम सहित कई ट्रेन में यात्री जनरल टिकट लेकर एसी कोच में भी घुस गए। इससे रिजर्वेशन कराकर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भीड़ को लेकर यात्रियों ने की रेलवे से शिकायत
फिरोजपुर से सिवनी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस के एस-1 कोच में सामान्य यात्रियों ने उन यात्रियों की सीटों पर कब्जा कर लिया जिनका आरक्षण था। इतना ही नहीं यात्रियों द्वारा शोर भी किया। यात्री हर्ष श्रीवास्तव ने इसकी शिकायत मंडल रेल प्रबंधक के ऑनलाइन की। जिसके बाद ट्रेन के झांसी पहुंचने पर आरपीएफ ने यात्रियों को उतारकर सामान्य कोच में पहुंचाया।
वहीं उत्कल एक्सप्रेस के एस-1 में यात्री गंगा कुमार ने शिकायत में लिखा कि आरक्षित कोच को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कि सामान्य कोच हो। कोच में भीड़ इतनी है कि सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *