माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से दुनियाभर में हड़कंप, कम्प्यूटर और बैंक, विमान सब प्रभावित

नई दिल्ली. भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशोंमें विमान सेवायें ठप्प हो गयी है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में परेशानी की वजह से उड़ान सेवाये प्रभावित हो रही है। कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा नरहे हैं। भारत में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स तय समय से देरी से चल रही है। भारत सरकार ने इन तकनीकी परेशानी के बाद माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया है। कई देशों की सरकारों ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
स्पाइसजेट इंडिगो और अकासा एयरलाइंस ने भी इसी प्रकार की तकनीकी समस्या का हवाल दिया है। इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने बताया है कि सर्वर में परेशानी की वजह सेवाये ठप्प है। एयरपोट्र पर चेक-इन और चेक-आउट सिस्टम ठप हो गये हैं। बुकिंग सेवा भी प्रभावित हुई है। सिर्फ विमान सेवायें ही नहीं बल्कि कई देशों में बैंकिंग सेवाओं से लेकर टिकट बुकिंग और स्टॉक एक्सचेंज पर भी असर पड़ा है।
भारत में, 5 एयरलाइन- इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि उनकी बुकिंग, चेक-इन और फ्लाइट अपडेट सर्विस इस तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई है। एयरपोर्ट पर लोग सर्विसेज नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा- समस्या का पता लगा लिया है
माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज में परेशानी आई है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, “हमें समस्या की जानकारी है और हमने कई टीमों को इसे सुलझाने में लगाया है। हमने इसके कारण का पता लगा लिया है।”
क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर
माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है। ये एप्लिकेशन और सर्विसेज को बनाने, डिप्लॉय और मैनेज करने का काम करता है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट 365 प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर है, जिसमें वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, आउटलुक और वन नोट जैसे लोकप्रिय एप्लिकेशन शामिल हैं।हैदराबाद और बेंगलुरु में ज्यादातर कॉर्पोरेट कंपनीज में वायरस अटैक की बात कही जा रही है। सिस्टम ब्लू स्क्रीन में आने के बाद रीस्टार्ट हो रहे हैं। हैदराबाद में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अगले 2 घंटे तक सिस्टम ऑफ करने को कहा है।
