पाउडर छि़डका और पलभर में हो गया बैग गायब, CCTV फुटेज से पुलिस पहुंची खुजली गैंग तक
नई दिल्ली. उत्तर दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ और सदर थाना पुलिस ने खुजली गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह आरोपी किसी के शरीर पर सफेद पावडर डालने केबाद उसका ध्यान भटकाकर लूटपाट और झपटमारी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने कार्यवाही सदर इलाके में एक वीडियो वायरल होने के बाद की है। पुलिस नेस्वतः संज्ञान लेकर आरोपियों तक पहुंची है। अभी तक पुलिस इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
अगर आप भी भीड़भाड़ वाले इलाके में जा रहे हैं और अचानक आपके शरीर में जलन या खुजली होने लगे तो आप भी सतर्क हो जाये। कभी आप भी पावडर गैंग के शिकार न बन जाये। इस तरीके की घटना सदर सहित भीड़भाड़ वाले इलाके में इन दिनों हो रही है। इस तरीके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा थाि जिसमें एक व्यक्ति पर कुछ आरोपी को पाउडर डालते हुूए दिखाई दे रहे हैं। पाउडर डालते ही वह व्यक्ति अचानक अपने शरीर में खुजली करने लगता है यानी उसका ध्यान अपने पास के सामान की जगह अपने शरीर में हो रही जलन और खुजली की ओर चला जाता है और इसी का लाभ उठाकर आरोपी बैग छीनकर फरार हो जाते हैं।
