हरियाणा से एमपी आकर ATM में सेंधमारी, 100 से ज्यादा मशीनों को बनाया निशाना
भोपाल. दो युवक एसबीआई के एटीएम में दाखिल होते है, एक युवक मशीन में कार्ड इनसर्ट करता है। अकाउंट स्टेटमेंट निकालकर अपने साथी को देता है इसके बाद वह एक बार फिर कार्ड इनसर्ट करता है साथी को बाहर नजर रखने के लिए कहता है। कार्ड मशीन में डालने के बाद वो पिन नंबर डालता है। जैसे ही मशीन से पैसे निकलते है वह कैश निकालने वाले पैनल को पकड लेता है फिर इसमें लोहे का एक आंकडा फंसाता है इसके बाद एक-एक कर नोट निकालकर दूसरे साथी को थमाता है। ऐसा वो कई बार करता है। इन दोनों युवकों की एटीएम के साथ की जा रही छेडछाड सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।
ये दोनों युवक हरियाणा के उस गैग के सदस्य है जो एटीएम से छेडछाड कर पैसे निकालने में माहिर है। ये गैंग मध्य प्रदेश में आकर वारदातों को अंजाम देता रहा है। साइबर क्राइम पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब 8 जुलाई को इसी गैंग के सरगना और 10 हजार के इनामी इमाम को गिरफ्तार किया है। इमाम ने अपनी गैंग के साथ मिलकर भोपाल में 100 से ज्यादा एटीएम से 10 लाख रुपए चुराए है।
गैंग ने तीन साल पहले 2021 में पहली वारदात को अंजाम दिया था। तब से लेकर अब तक पुलिस गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अभी भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इमाम और उसके गैंग ने किस तरह एटीएम में छेड़छाड़ कर पैसे चुराए, कैसे और कौन सा उपकरण फंसाकर वे एटीएम से पैसा निकालते थे।
