आज हो सकता है मंत्रियों के जिले के प्रभार का फैसला, रामनिवास के विभाग भी हो सकता है तय
भोपाल. सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंचे हैं, वह दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे में एमपी के मंत्रियों को प्रभार के जिलों की सूची पर मुहर लग सकती है। सीएम को मंगलवार की शाम को ही दिल्ली जाना था। लेकिन उनका रात में जाना कैसिंल हो गया था। वह मंगलवार की सुबह 10 बजे भोपाल से दिल्ली के लिये रवाना हुए। मोहन कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को सरकार गठन के 6 माह के बाद जिलों का प्रभार दिया जा सकता है। 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्रीगण अपने प्रभार के जिलों में ध्वजारोहण कर सकते हैं।
जिलों के प्रभार में वष्ठिता, क्षेत्रीय और जातिगण समीकरण का रहेगा ध्याऩ.
सूत्रों के अनुसार मंत्रियों को जिलों का प्रभार देने में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों के साथ ही सीनियरिटी का भी ध्यान रखा जायेगा और इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जायेगा कि प्रभारत के जिलों की दूरी ऐसी हो कि दौरे करने में आसानी हो। महीने में 3 से 5 दौरे कर सकें।
रामनिवास के विभाग पर फैसला
विजयपुर से कांग्रेस के टिकट पर 6वीं बार के विधायक रामनिवास रावत 8 जुलाई को एमपी की मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये गये हैं। मंत्री बनने के बाद 9 दिन के बाद भी रामनिवास रावत को विभाग का आवंटन नहीं हो सका है। सीएम के आज दिल्ली दौरे में रावत का विभाग के संबंध फैसला हो जायेगा।
भोपाल में कैलाश, प्रहलाद को जबलपुर का मिल सकता है प्रभार
बीजेपी सूत्रों की मानें तो नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को राजधानी भोपाल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया जा सकता है। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल को जबलपुर, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह को सागर, गोविंद सिंह राजपूत या तुलसी सिलावट में से किसी एक को ग्वालियर का प्रभार दिया जा सकता है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को इंदौर, करण सिंह वर्मा को उज्जैन का प्रभारी मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, सूची पर आज दिल्ली में मुहर लगने के बाद ही यह फाइनल हो सकती है।
