हारे प्रत्याशी करा सकेंगे EVM डाटा और VVPAT पर्चियों को मिलान -चुनाव आयोग

नई दिल्ली. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये चुनाव आयोग ने एक और प्रावधान किया है। इस प्रावधान के अनुसार मतदान में गड़बड़ी की आशंका वाले (मतदान और मतगणना से असंतुष्ट) प्रत्याशी किसी भी मतदान केन्द्र की कोई भी EVM जांच के लिये चुन सकते हैं। जिनका डाटा और VVPAT पर्चियों का मिलान किया जा सके। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आने केबाद से निर्वाचन आयोग को अभी तक 8 उम्मीदवारों की शिकायतें और दोबारा मिलना के आवेदन आ चुके हैं। इनमें मशीन, डाटा, गिनती, मिलान और माइक्रोचिप से गड़बड़ी या छेड़छाड़ की आशंकायें जताई गयी है।
चुनाव आयोग ने किया ऐलान
चुनाव आयोग ने एसओपी जारी कर चुनाव में दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों को यह सुविधा देने का ऐलान किया है। नियमानुसार किसी भी हलके में कुल ईवीएम -वीवीपैट सैट की संख्या के 5 प्रतिशत का मिलान औचक तौर किया जाता है। इस संख्या के दायरे में ही उम्मीदवार अपनी विश्ष्टि पसंद के बूथ और ईवीएम की क्रम संख्या बताते हुए जांच का अनुरोध समुचित शुल्क चुकाकर कर सकते हैं।
एडवांस जमा करनी पड़ेगी रकम
आयोग के अधिकारियों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान EVM  और VVPAT के मेमोरी वेरिफिकेशन के लिए प्रति मशीन 40 हजार रुपए और उस पर 18 फीसदी का GST  एडवांस जमा करना पड़ता है। आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम सभी के सामने डाटा वेरिफाई करती है।  अगर शिकायत सही मिली यानी ईवीएम डाटा और पर्चियों के बीच अनियमितता यानी गड़बड़ पाई गई तो कार्रवाई होगी और शिकायतकर्ता को पूरा शुल्क वापस किया जाएगा।  शिकायत सही नहीं हुई तो शुल्क जब्त हो जाएगा।
नहीं किया जाएगा 100% मिलान
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ के 26 अप्रैल को आए फैसले के मुताबिक मतगणना से सात दिनों के भीतर वेरिफिकेशन की अर्जी लगानी आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट ने 26 अप्रैल को दिए अहम फैसले में साफ कर दिया था कि मतदान EVM मशीन से ही उचित हैं. EVM-VVPAT का 100 फीसदी मिलान नहीं किया जाएगा। ईवीएम के आंकड़े यानी मेमोरी और वीवीपैट की पर्ची 45 दिनों तक सुरक्षित रखी जाएगी। ये पर्चियां उम्मीदवारों या उनके एजेंट के हस्ताक्षर के साथ सुरक्षित रहेगी।
शिकायत सही होने पर खर्च मिलेगा वापस
कोर्ट का निर्देश है कि चुनाव के बाद सिंबल लोडिंग यूनिटों को भी सीलकर सुरक्षित किया जाए. यह भी निर्देश दिया गया है कि उम्मीदवारों के पास नतीजों की घोषणा के बाद टेक्निकल टीम द्वारा ईवीएम के माइक्रो कंट्रोलर प्रोग्राम की जांच कराने का विकल्प होगा, जिसे चुनाव घोषणा के सात दिनों के भीतर किया जा सकेगा। यह फैसला सुनाते हुए जस्टिस खन्ना ने कहा कि वीवीपैट वेरिफिकेशन का खर्चा उम्मीदवारों को खुद ही उठाना पड़ेगा. अगर किसी स्थिति में ईवीएम में छेड़छाड़ पाई गई तो खर्च वापस दिया जाएगा। वहीं, इस दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि किसी सिस्टम पर आंख मूंदकर अविश्वास करने से संदेह ही पैदा होता है. लोकतंत्र का मतलब ही विश्वास और सौहार्द बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *