थाटीपुर नेहरू कॉलोनी में गोल्डन टावर मल्टी का पिलर टूटा एक तरफ झुकी, 27 फ्लैट खाली करवाया गया

ग्वालियर. देर रात को एक बडी घटना होते-होते टल गई। थाटीपुर के नेहरू कॉलोनी में गोल्डन टॉवर नामक मल्टी का एक पिलर टूट जाने से मल्टी एक तरफ झुकने लगी थी। जब लोगों ने यह देखा तो दहशत फेल गई। स्थानीय लोगांे ने पुलिस व रेस्क्यू टीमों को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर निगम कमिश्नर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि गोल्डन टॉवर में कुल 27 फ्लैट है और सभी फ्लैट को खाली कराया गया। रात 1 बजे तक रेस्क्यू जारी था। नगर निगम ने जहां पिलर टूटा था वहां फिलहाल जैक लगा दिया है साथ ही मल्टी पर सूचना लगा दी है कि जब तक बिल्डिंग को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता है वहां कोई नहीं रह सकता है।

पिलर टूट जाने के बाद निगम ने जैक लगाकर बिल्डिंग को साधा
लोगों में दहशत, बाहर की तरफ भागे
स्थानीय निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जैसे ही गोल्डन टॉवर एक तरफ को झुकने लगा तो मल्टी में रहने वाले दहशत में आ गए। तत्काल फ्लैट खाली कर बाहर की तरफ भागने लगे। एक समय के लिए तो लगा कि अब मल्टी गिर ही जाएगी।

आधी रात को खाली कराए सभी 27 फ्लैट
बेरीकेड्स लगाकर पुलिस तैनात
मल्टी में कोई न जाए इसके लिए मल्टी के दोनों तरफ बेरीकेड्स लगाकर पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं। पुलिस वहां जाने वालों को रोक रही है। कुछ समय के लिए पुलिस को वहां तमाशा देखने वालों को भी खदेड़ना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *