इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक में लूट, रेनकोट पहनकर घुसा था हथियार बंद बदमाश

इंदौर. स्कीम नंबर 54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक हथियार बंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने विजयनगर में स्कीम नंबर 54 स्थित बैंक में कैशियर को डराकर करीब 6 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद फायरिंग कर बाहर निकल गए। पुलिस ने तुरंत घटना की सूचना पर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार बदमाश दो की संख्या में थे जिसमें एक बदमाश रेनकोट और चेहरे पर मास्क पहनकर बैंक के अंदर घुसा था। पुलिस के अनुसार एक बदमाश बाहर खडा था जो अंदर गए लुटेरे का इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए जिनकी पहचान और तलाश की जा रही है। डीसपी ने बताया कि अब तक 6 लाख रुपए की लूट की बात सामने आई है। बदमाश ने कैशियर के सामने फायरिंग की और रुपए भरने के लिए बैग दिया। पैसे भर जाने के बाद बदमाश बाहर निकला और फरार हो गया। उसके पीछे एक अन्य भी फरार हुआ जो गेट पर खडा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *