राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बजट से पहले बढ़ाया 27% वेतन

नई दिल्ली. बजट से पहले सरकार ने कर्मचारियों को बडा तोहफा दिया है। कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत से अधिक की बढोतरी की घोषणा की है। कर्नाटक सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद की जा रही है। कर्नाटक की सिद्वारमैया सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढोतरी का ऐलान कर दिया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद राज्य कैबिनेट ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगाई। कर्नाटक सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के लिए एक बडी राहत है और इससे उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी। यह कदम राज्य सरकार के कर्मचारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्थन को दर्शाता है।
सरकार पर बढ़ेगा 17,440.15 करोड़ रूपए का अतिरिक्त खर्च
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ एक अगस्त,2024 से मिलेगा। कांग्रेस सरकार पर सालाना 17,440.15 करोड़ रूपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। वेतन बढ़ोतरी का असर राज्य के बजट पर भी पड़ेगा, लेकिन यह कर्मचारियों के हित में लिया गया एक सकारात्मक कदम है। इससे राज्य के आर्थिक विकास और समृद्धि में भी योगदान होगा।
सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
वेतन में वृद्धि से सात लाख सरकारी कर्मचारियों के मनोबल बढ़ेगा। आपको बता दें कि इससे पहले बीते साल मार्च 2023 में बसवराज बोम्मई की सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। सरकार ने भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *