दोषी साबित होने तक मैं निर्दोष हूं-पूजा खेड़कर

नई दिल्ली. सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिये अपनी दिव्यांगता के बारे में कथित झूठ बोलने की वजह से जांच के दायरे में आई ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने पहली बार अपने ऊपर लगे आरोपों पर बयान दिया है। उन्होने कहा है कि वह कमेटी के सामने सारे सवालों का जवाब देंगी और जांच का सामना करेगी।
मीडिया ट्रायल है आरोपी पर बोली खेड़कर
पूजा खेडकर ने पत्रकारों से बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों को मीडिया ट्रायल बताते हुए कहा है कि लोग देख रहे हैं और जन्ल् ही सच्चाई सामने आ ही जायेगी। उन्होंने कहा है कि भारतीय संविधान के अनुसार जब तक आरोप साबित न हो जाये जब तक किसी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा है कि मुझे कमेटी के सामने जो कुछ भी कहना होगा। मैं कहूंगी और जो भी निर्णय लिया जायेगा। मैं उसे स्वीेकार करूंगी।
