अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा की जीत, CM मोहन यादव ने दी बधाई

अमरवाडा. मध्य प्रदेश की अमरवाडा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह ने जीत हासिल की है। छिंदवाडा जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट पर कांटे का मुकाबला हुआ। यहां बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शाह इनवाती को 3252 वोटों से हराया। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला था जिसमें बीजेपी ने जीत हासिल की। बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत इन बीजेपी नेताओ की प्रतिक्रियाएं सामने आई है।
सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
सीएम मोहन यादव ने अमरवाडा उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर बधाई दभ्। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि छिंदवाडा जिले के अमरवाडा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा को मिली। इस अभूतपूर्व विजय के लिए प्रत्याशी श्री कमलेश शाह एवं समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं तथा अमरवाडा के भाई-बहनों को भाजपा को दिए इस विजयी आशीर्वाद के लिए र्हदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *