भोपाल के युवक केमीकल डिवाइस के साथ उत्तराखंड में गिरफ्तार, यूपी-दिल्ली में 3 युवक गिरफ्तार, केमीकल डिवाइस करोड़ों में बेची जानी थी

पकड़े गए सभी लोग पूर्व आयकर आयुक्त के फ्लैट पर ठहरे हुए थे। एसडीआरएफ ने भी फ्लैट पर पहुंचकर जांच की।भोपाल. दो युवकों को देहरादून में उत्तराखंड पुलिस ने केमीकल डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया हे। इसके साथ यूपी औरे दिल्ली के 3 युवक भी पकड़े गये है। केमीकल डिवाइस में रेडियोएक्टिव सब्सटेंस तो नहीं है। इसकी जांच के लिये बुलंदशहर (यूपी) से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम बुलाई है। जांच में रेडियोएक्टिव पदार्थ नहीं मिला। लेकिन केमीकल होने की पुष्टि जरूर हुइ। शनिवार को डिवाइस का आगे की जांच के लिये मुंबई स्थिल भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र भेजा गया। युवक डिवाइस को बेचने के लिये देहरादून आये हुए थे। डील करोड़ों रूपये में होना थी। 3 अन्य लोगों के नाम भी सामने आये हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिये उत्तरप्रदेश के नोएडा और सहारनपुर में दविशें दी जा रही है।
इन आरोपियों को पकड़ा गया
जैद अली, जहांगीराबाद, भोपाल
अभिषेक जैन, कोलार, भोपाल
सुमित पाठक, आगरा, उत्तर प्रदेश
तबरेज आलम, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
सरवर हुसैन, नई दिल्ली
पूर्व आयकर आयुक्त के फ्लैट में रूके हुए थे
उत्तराखंड पुलिस के अनुसार आरोपियों को जाखन स्थित बंक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपना फ्लैट किराये पर दिया हुआ था। पुलिस को गुरूवार को खबर मिली थी कि कुछ बाहरी लोग रेडियोएक्टिव डिवाइस लेकर आये हैं। खरीद-फरोख्त की बात कर रहे है। एसपी अजय सिंह ने कहा है कि राजपुर थाने से पुलिस टीम मौके पहुंचे। एक डिवाइस मिली। इस पर रेडियोग्राफी कैमरा निर्मित विकीरण और आइसोटॉप प्रौद्योगिकी बोर्ड, भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र नवी मुंबई लिखा हुआ था।
एक काले रंग का बॉक्स मिला। इसे फ्लैट से पकड़े गये लोगों ने रेडियो एक्टिव पॉवर आर्टिकल बताया। इसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात कहीं। ऐसे में कमरे को सील करते हुए मौके पर एसडीआहरएफ की टीम को बुलाया गया था। आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *