बदल सकते हैं जिलाध्यक्ष, नाम आने लगे सामने

ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी जुलाई माह के अंत से संगठन के अंदरूनी चुनाव की प्रक्रिया सदस्यता अभियान के साथ शुरू हो जाएगी। सबसे पहले बूथ समितियों का बठन किया जाएगा फिर मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा। ग्वालियर जिला अध्यक्ष को भी बदले जाने की चर्चा जोरों पर है। जिला अध्यक्ष के लिए संभावित नाम भी सामने आने लगे है। जानकारी के अनुसार भोपाल हाल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा कर ली है। अब केंद्र से निर्देश के बाद प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सबसे पहले बूथे समितियों का गठन होगा उसके बाद मंडल अध्यक्ष को नियुक्त किया जाएगा। इन प्रक्रिया होने के बाद जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा।
इसलिए बदल सकते हैं जिलाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के बदलने की भी चर्चा जोरों पर है। हालांकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिलाध्यक्ष काम बेहतर रहा। लेकिन उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, साथ ही उनकी उम्र भी बाधा बन रही है। वे इससे पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। संभवत अब पार्टी उनको मौका नहीं देगी।
इन नामों की चर्चा जोरों पर
भाजपा जिलाध्यक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने अंदरुनी तौर पर तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष पद के लिए जो नाम सामने आ रहे हैं उनमें जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश राजरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी और पारस जैन शामिल हैं।
फिर चल सकती है मप्र विस अध्यक्ष तोमर की
पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलक के करीबी रहे कमल माखीजानी के जिलाध्यक्ष पद से हटने के बाद मप्र विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी अभय चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इस बार भी यदि तोमर और सांसद भारत सिंह की चली तो उनके करीबी को जिलाध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *