कलेक्ट्रेट परिसर में टिप-टिप बरसा पानी पर थिरकती युवती, सामाजिक संस्था ने जताई आपत्ति

सामाजिक संगठन का दावा है कि वीडियो कलेक्टोरेट कैंपस में शूट किया गया है।ग्वालियर. शुक्रवार को एक युवती के डांस का वीडियो जो कि कलेक्ट्रेट परिसर में फिल्माया गया है। युवती बॉलीवुड फिल्म ‘‘मोहरा’’ के गाने टिप-टिप बरसा पानी पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है। सामाजिक संगठन का दावा है कि यह वीडियो कलेक्ट्रेट परिसर में शूट किया गया है।
समाजिक संस्था ने एसडीएम अशोक चौहान को ज्ञापन सौंप कर युवती पर कार्यवाही की मांग की गयी है। संस्था ने कहा है कि ऐतिहासिक और सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के डांस की वीडियो बनाना गलत है।
देखिये क्या है वीडियों में
वीडियो कब बनाया गया है और डांस कर रही युवती कौन है। इसके संबंध में पता नहीं पाया है। वीडियो में काली साड़ी पहने युवती गाने की धुन पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
सामाजिक संगठन ने की शिकायत
वीडियो पर गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरुआ ने शुक्रवार की शाम ग्वालियर कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि ऐतिहासिक स्थल, सार्वजनिक स्थान व अन्य पर्यटन स्थल पर वीडियो बनाया जा रहा है। ऐसा सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए कर रहे हैं। इससे माहौल खराब होता है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *