हरियाणा के सोनीपत में भाऊ गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन कुख्यात शार्प शूटर हुए ढेर
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा गांव के छिन्नौली रोड पर भाऊ गैंग के शूटर और पुलिस के बीच मुठभेड हो गई। इस दौरान कई राउंड फायर हुए जिसमें तीन शॉर्प शूटर ढेर हो गए। दो शूटरों की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल में जान चली गई। आशीर्ष उर्फ लालू, सन्नी खरड और विक्की रिढाना के साथ एसटीएफ और एनडीआर की टीम ने मिलकर सामना किया जिसमें इन सभी की मौत हो गई। एसटीएफ को मौके से पांच ऑटोमेटिक पिस्टल मिली जिसको जब्त कर लिया गया है। तीनों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था जिसमें महिंद्रा कार शोरूम में गोलियां चलाना, गोहाना के मातुराम हवाई की दुकान पर फायरिंग करना शामिल है।
करोड़ों की व्यापारियों से मांगी थी फिरौती
तीनों शॉर्प शूटरों पर हरियाणा में कई केस दर्ज थे। इन नामी शूटरों पर पुलिस ने लाखों रुपए का ईनाम घोषित किया था। तीनों शूटरों की वजह से हिसार के व्यापारी भयभीत थे, क्योंकि इन्होंने करोड़ों की फिरौती की मांग की थी।
