एमपी में अमरकंटक एक्सप्रेस में लगी आग, लपटों से घिरे सरपट दौड़ती ट्रेन के एसी कोच
भोपाल. मध्य प्रदेश में अमरकंटक एक्सप्रेस में आग लग गई, सरपट दौडती ट्रेन के एसी कोच लपटों से घिर गए। एसी कोच के पहियों के पास आग लगी और इससे उठा धुआं देखकर यात्रियों में हडकंप मच गया। ट्रेन को तुरंत रोककर आग पर काबू पाया गया। ट्रेन के यात्रियों ने कहा कि बडा हादसा होते-होते बच गया। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए है।
भोपाल दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के दो एसी कोच आग की लपटों से घिर गए। ट्रेन नंबर 12854 के एसी कोचों बी/3 और बी/4 के नीचे पहियों में आग लग गई थी इससे धुआं उठा तो यत्री घबरा उठे। ट्रेन को रोककर फायर फाइटर से आग बुझाई गई। इसके बाद ट्रेन की अच्छे से जांच की गई। ट्रेन इसके बाद इटारसी के लिए रवाना की गई।
भोपाल से दुर्ग जा रही भोपाल दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी कोच के पहियों में आग लग गई। बुधवार शाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मंडीदीप स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। एसी कोच के पहियों की ट्राली यानि व्हील बेस में आग लग गई, आग की लपटें उठीं और धुआं भी उठने लगा। धुआं देखकर यात्री दहशत से भर उठे। ट्रेन को तुरंत रोका गया और आग बुझाई गई।
