रोड कटिंग, केबल एवं पाइप लाइन बिछाने की समस्त प्रकार की अनुमति स्थगित

ग्वालियर – नगर निगम सीमांतर्गत रोड कटिंग, केबिल एवं पाइप लाइन बिछाने हेतु प्रदान की गई समस्त अनुमतियां तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाता हैं।
कार्यपालन यंत्री नगर निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम सीमांतर्गत रोड कटिंग, केबिल, पाइप लाइन बिछाने हेतु अवंतिका गैस लि., रिलायंस जियो इन्फोसिस, भारतीय संचार निगम (बीएसएनएल), व्ही,आई, टेलीकॉम कम्पनी, भारतीय ऐयरटेल इंडिया लिमिटेड कंपनी, गीगाटेल शोल्यूशन प्रा.लि., रेलटेल लिमिटेड सहित अन्य सभी कंपनियों को प्रदान की गई समस्त अनुमतियां तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाती हैं।
निर्देशित किया है कि तत्काल प्रभाव से खुदाई एवं केबल बिछाने का कार्य बंद कर दें तथा खोदे गए गड्डे बंद कर पक्का करायें वर्षाकाल के बाद 15 अक्टूबर 2024 के बाद वैध अनुमति होने पर ही खुदाई कार्य जोनल ऑफिसर से ले-आउट प्राप्त कर नियमानुसार प्रारंभ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *