नरोत्तम गुर्जर के परिजनों ने डेड बॉडी रखकर किया चक्काजाम, आरोपी के मकान तोड़ने की मांग को लेकर किया था जाम
ग्वालियर. मंगलवार की सुबह 11 से 1.30 बजे के थाटीपुर चौराहा पर नरोत्तम गुर्जर के परिजनों 9 आरोपियों को गिरफ्तार, आरोपियों के हथियारों के लायसेंस निरस्त करें, मृतक परिवार के लोगों को अपनी सुरक्षा को हथियार के लायसेंस प्रदान क अलावा आरोपियों के मकान को तोड़े जाने की मांग को लेकर ठाठीपुर चौराहा पर चचकाजाम किया है।

एसपी धर्मवीर सिंह ने फरियादियों के मकान के आसपास 30 लोगों का पुलिस बल तैनात किया है। इसके अलावा 4 टीमें दविश देकर आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।
चक्काजाम को खत्म कराने के लिये एएसपी अखिलेश रेनवाल, सीएसपी नागेन्द्र सिकरबार, टीआई राजकुमार शर्मा आदि लोग पुलिस बल के साथ मौजूद रहें। मृतक के परिजन डंेडबॉडी को लेकर मुरार शमशान घाट लेकर रवाना हो गये।
