मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्यपाल से मिले CM मोहन यादव

भोपाल. मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज सुबह हो सकता है। इस विस्तार में एक-दो विधायकों के शपथ लेने की अटकलें चल रही है। भोपाल में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल में है और वे कई नेताओं से मुलाकात कर रहे है। सूत्रों के अनुसार राजभवन में सोमवार को सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण किया जा सकता है। शपथ लेने वाले नामों को देर शाम फाइनल किया गया।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भोपाल में राजनीतिक सरगर्मी बढी हुई है। रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे। वहां मुलाकात की इसके बाद मोहन यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए। समझा जा रहा है कि मोहन यादव ने राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए समय लिया है। मोहन यादव इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से मिलने दिल्ली रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *