मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, श्योपुर-शिवपुरी में जारी है रेस्क्यू
भोपाल. मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश के बाद रविवाार सुबह कई जिलों में बाढ जैसे हालात बन गए। श्योपुर शहर से लेकर कई कस्बों का सडक संपर्क टूट गया। बडौदा नगर में घर, दुकान, अस्पताल, कॉलेज और थाने में भी घुस गया। एक कॉलेज में परीक्षा देने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने छात्रों को नाव में बैठाकर कॉलेज तक पहुंचाया। यही स्थिति अन्य जिलों की भी है। शिवपुरी के भदैया कुंड का झरना फूट पडा। वहीं ग्वालियर चंबल में लगातार बारिश जारी है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर में भी हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है।
शिवपुरी में कई जगह पानी घुसा
शिवपुरी में लगातार बारिश से कई निचली बस्तियों में पानी घुस गया। भदैया कुंड तक जाने वाले रास्ते पर एक से डेढ फीट तक पानी भर गया। भदैया कुंड से झरना फूट पडा। यह पर्यटन स्थल है। प्रशासन ने वहां किसी के भी जाने से रोक लगा दी है।
ग्वालियर में जारी है बारिश
ग्वालियर में शुक्रवार रात से लगातार बारिश जारी है। लोहा मंडी, कोटावाला मोहल्ले में शनिवार सुबह बारिश के दौरान एक खाली पडे मकान की उपरी मंजिल पर गिर गई हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। ग्वालियर चंबल संभाग में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।
