हॉस्पिटल संचालक से बदमाश ने मांगा टैरर टैक्स
ग्वालियर. एसडीएम रोड स्थित हॉस्पिटल के संचालक को पिस्टल दिखाकर टेरर टैक्स मांग रहे हैं बदमाश का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल के विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच बहस हो रही थी। तभी सामने खड़े बदमाश ने सोफे पर बैठे हॉस्पिटल संचालक पर कम से पिस्टर निकालकर तान दी, रूपये देने के लिये धमकाने लगा। संचालक और बदमाश के बीच हो रहे विवाद को वहां बैठे एक तीसरे शख्स ने चुपचाप अपने मोबाइल से शूटकर वायरल कर दिया। हॉस्पिटल संचालक को पिस्टल से धमकाने वाला बदमाश कुछ देर के बाद वहां से चला गया था। जिसकी शिकायत पीडि़त ने लिखित में पुलिस से की है। लेकिन पुलिस ने शिकायत के बाद अभी तक उस बदमाश पर कोई कार्यवाही नहीं की है।
क्या है मामला
पिस्टल दिखाकर डराने धमकाने का यह वायरल VIDEO ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के सनातन धर्म मंदिर के पास स्थित रियल लाईफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का है। इसके संचालक का नाम महेंद्र कपरोलिया है। जानकारी के मुताबिक हॉस्पिटल के संचालक महेंद्र कपरोलिया का हॉस्पिटल को लेकर भूपेन्द्र शर्मा नाम के व्यक्ति से काफी समय से विवाद चल रहा था और भूपेन्द्र शर्मा अपने आप को भाजपा नेता बताता है। इस विवाद के चलते शुक्रवार शाम को जब हॉस्पिटल संचालक महेंद्र अपने हॉस्पिटल के केबिन में बैठे हुए थे तभी भूपेन्द्र शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी आमखो विजय नगर अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया। भूपेन्द्र ने हॉस्पिटल व रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया।
उसका कहना था कि यदि हॉस्पिटल चलाना है तो हर साल 40 लाख रुपए का टेरर टैक्स देना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो हॉस्पिटल नहीं चला पाओगे। जब संचालक ने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कमर से पिस्टल निकाली और अस्पताल संचालक महेंद्र के ऊपर तान दी। हमलावर ने धमकाने हुए कहा कि अस्पताल नहीं चला पाएगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे समझा बूझकर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद भूपेंद्र वहां से अपने साथियों के साथ चला गया लेकिन जाते हुए कहकर गया कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो तुम्हें जान से मार दूगा।
