विक्ट्री परेड के वानखेड़ स्टेडियम में हुआ राष्ट्रगान, रोहित बोले-ट्रॉफी पूरे देश के लिये

मुंबई. टी-20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया की विक्ट्री परेड खत्म हो चुकी है। खिलाडी विजय रथ (खुली छत बस) पर तिरंगे और ट्रॉफी के साथ सवार होकर मुंबई नरीमन पॉइंट से वानखेडे स्टेडियम पहुंच चुके है। यहां रात 9 बजकर 5 मिनट राष्ट्रगान हुआ। खिलाडि़यों और सपोर्ट स्टाफ का सम्मान समारोह शुरू हो चुका है।

Image
बीसीसीआई टीम इंडिया को 125 करोड़ रूपये का इनाम देगा। विक्ट्री परेड के दौरान विजय रथ पर सवार खिलाड़ी बारी-बारी से आगे आये। फैंस के साथ जीत सेलिब्रेट की। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहअल एक साथ बस की छत के आगे आये और फैंस को ट्रॉफी दिखाते हुए खुशी से झूमने लगे। मरीन ड्राइव पर 3 लाख से अधिक फैंस अपने क्रिकेटर्स के स्वागत के लिये मौजूद रहे। वर्षा के बावजूद 3 किमी लम्बी सड़क पर सिर ही सिर दिखे। यहां पैर रखने की जगह तक नहीं थी। ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को पुलिस कमिश्नर से बात करके सुरक्षा बढ़ानी पड़ी।

विक्ट्री परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम की झलकियां

  • सूर्यकुमार यादव फाइनल में लिए अपने कैच का एक्शन करते नजर आए।
  • हार्दिक पंड्या ट्रॉफी लेकर पवेलियन पहुंचे।
  • फैंस ने हार्दिक-हार्दिक के नारे लगाए।
  • कप्तान रोहित के साथ खिलाड़ी पवेलियन से ग्राउंड तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *