80 रुपये किलो बिकने लगा टमाटर, दाम अभी और बढ़ने के हैं आसार
भोपाल. प्याज और आलू के महंगे होने के बाद अब टमाटर पर भी महंगाई की सुर्खी चढती नजर आ रही है। खेरची बाजार में टमाटर के दाम 80 रुपये किलो तक पहुंच गए। 10 से 12 दिन पहले तक टमाटर इससे आधे दामों पर बिक रहा था। थोक मंडी में ही टमाटर के भव 50 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुके है।
आसार जताए जा रहे है कि जुलाई खत्म होते ही टमाटर के दाम 100 रुपये किलो तक पहुंच सकते है। इंदौश्र की थोक सब्जी मंडी सोमवार के अवकाश के बाद मंगलवार को खुली। इससे टमाटर की आवक तो बढी लेकिन दामों में कोई नमी नहीं दिखी। थोक कारोबारी फहीम यूसुफ के अनुसार अच्छे क्वालिटी का टमाटर 1100 से 1200 रुपये क्रेट के दाम पर बिका। दरअसल मौसम में बदलाव और बरसात शुरू होने के साथ ही स्थानीय खेतों में टमाटर की फसल समाप्त हो गई है। ऐसे में स्थानीय उपज बमुश्किल आ रही है।
