हाथरस के सत्संग में मची भगदड़ में 122 की मौत
हाथरस. उत्तरप्रदेश के हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गयी। हादसे में 15 महिलाओं और बच्चों के भी घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। महिला और बच्चों को एटा मेडीेकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई। कुचलने से 122 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ।
हादसे के बाद अस्पतालों में हालात भयावह हो गए। लाशों और घायलों को बस और टैंपो में भरकर सिकंदराराऊ CHC और एटा जिला अस्पताल भेजा गया। CHC के बाहर शव जमीन पर इधर-उधर बिखरे पड़े थे। सिकंदराराऊ CHC के बाहर एक-एक करके लाशों को गिना। यहां 95 लाशें जमीन पर पड़ी थीं। एटा के CMO उमेश त्रिपाठी ने बताया- एटा के जिला अस्पताल में अब तक 27 शव पहुंचे हैं। यानी, कुल 122 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात ऐसे रहे कि लाशों को ओढ़ाने के लिए चादर तक नहीं थी। घायल जमीन पर तड़प रहे थे। मृतकों में ज्यादातर हाथरस, बदायूं और पश्चिम यूपी के जिलों के हैं। इधर, एटा में लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही रजनेश (30) को हार्ट अटैक आ गया। साथी उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।
ऐसा बताया जा रहा है कि भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। तभी समापन के दौरान भगदड़ मच गयी। इस घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है और साथ ही हादसे में 15 महिलाओं और बच्चों के घायल हो गये है। इन बच्चों और महिलाओं का उपचार के लिये एटा मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
