भांजे ने सीने पर बैठकर मारे चाकू तो बहन-भांजी ने पकड़े थे हाथ, जीजा ने भी वार किये

ग्वालियर. गैस वेल्डिंग और फेब्रिकेशन व्यापारी की उसके ही बहन-बहनोई भांजे-भांजी ने चाकू मार कर हत्या कर दी। बहन-भांजी ने हाथ पकड़े भांजे ने सीने पर बैठकर चाकू मारे। जीजा ने भी चाकू से कई वार किये। घटना शहर के इस्लामपुरा बहोड़ापुर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 2.30 बजे की है। आरोपियों का असल विवाद व्यापारी अकरम खान उर्फ कल्लू 42, के बड़े भाई की बेटी और दामाद निसार खान स था। अकरम इसी झगड़े को सुलझाने के लिये बहन के घर पहुंचा था। निसार, पत्नी के साथ भितरवार से रिश्तेदार की शादी में ग्वालियर आया था। इस शादी में आरोपियों को नहीं बुलाया गया था। आरोपियों ने बताया था कि उनके दुश्मन को शादी में क्यों बुंलाया?
तीन पुराना विवाद है दोनों पक्षों में
इस्लामपुरा में जहां अकरम और उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। वहां पास में ही बहन नागदा उर्फ नग्गा बेगूम 38, और बहनोई जहांगीर खान 40, का मकान है। जहांगीर के परिवार की एक महिला ने 3 साल पहले निसार पर रेप का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों में इसी बात पर रंजिश चली आ रही है। सोमवार की रात दोनों पक्षों में मारपीट हुई। नग्गा शिकायत लेकर थाने पहुंच गयी। अकरम की भतीजी -भतीजे भी पहुंचे। भतीजी साहिबा का आरोप है कि पुलिस ने 1500 रूपये लेकर बुआ नग्गा की बात सुनी। पुलिस ने अन्दर ले जाकर भाई को पीटा।
बहन के घर बातचीत करने गया था व्यापारी
अकरम रात 1 बजे बहन के घर बातचीत करने गए थे। उनका कहना था कि घर का झगड़ा है, थाना जाने की क्या जरूरत थी। बातचीत से मामले को सुलझा सकते थे। आरोपी कहासुनी करने लगे। नौबत मारपीट तक आ गई। नग्गा, जहांगीर और उनकी बेटी सलोनी (22), बेटे सुहैल (19) ने मिलकर अकरम की हत्या कर दी। साहिबा का कहना है कि वह और परिवार के बाकी लोग जब बुआ के घर पहुंचे, तो आरोपी चाचा अकरम पर हमला कर रहे थे। उन्हें बहोड़ापुर थाने, फिर जेएएच ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अकरम के परिवार में पत्नी, बेटा इकरार (17 साल), बेटियां गुलस्ता (15) और सुहाना (12) हैं। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
