यातायात में अस्थाई अतिक्रमण हटाया
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज माधव नगर गेट के आगे पंजाब नेशनल बैंक वाली रोड मुख्य मार्ग पर लगी झुग्गी-झोपडियों को हटवाया गया तथा उनके घर गृहस्थी के सामान को नारायण बिहार कॉलोनी गोले का मंदिर भिजवाया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी रवि कुमार कोरी, मदाखलत निरीक्षक श्रीकान्त सेन एवं दल पूर्व मौजूद रहा।
इसके साथ ही अचलेश्वर मंदिर रोड से सनातन धर्म मन्दिर रोड मुख्य मार्ग के दोनो ओर खडे यातायात में बाधक सब्जी-फल इत्यादि के हाथ ठेलां, फुटपाथी सब्जी विक्रेता एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही की गई ।
