मप्र नर्सिंग घोटाले एवं पेपर लीक घोटालों के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन

ग्वालियर 01 जुलाई। मप्र में नर्सिंग घोटाले एवं पेपर लीक घोटालों को कराकर प्रदेश के होनहार छात्रों और युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में किए गए विरोध प्रदर्शन के अंर्तगत ग्वालियर महानगर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे के नेतृत्व एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा की उपस्थिती में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के सभी कांग्रेसजन प्रातः 10.30 बजे अलकापुरी चौराहा पर एकत्रित हुए वहां से सभी ने जुलूस के रूप कलेक्टर कार्यालय की और कूच किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एसडीएम अतुल सिंह जी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के चिकित्सा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने महामहिम राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा कि मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज की मान्यता संबंधी बड़ा घोटाला हुआ है जिसमें अस्तित्वहीन नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता एवं नर्सिंग कॉलेज से संबंधित छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने की घटना विस्तृत रूप से उजागर हुई है जिसमें मध्यप्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उक्त नर्सिंग घोटाले में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के कार्यकाल की घटनाएं उजागर हुई है जिसके लिए मंत्री सीधे-सीधे जिम्मेदार है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री विश्वास सारंग आज भी अपने पद पर काबिज है। नर्सिंग कॉलेज घोटाला छात्र-छात्राओं के भविष्य के अंधकारमय करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव मोहम्मद सुलेमान, तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत बरबडे सहित कई अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर हो रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में छात्र -छात्राओं एवं उनके अभिभावकों सहित आम जनता में भारी रोष व्याप्त है। प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले जैसे कलंक की सम्पूर्ण जांच कराकर कार्यवाही की जावे एवं जांच पूर्ण होने के पूर्ण प्रथम दृष्टि अपराध में संलिप्त प्रतीत हो रहे प्रदेश के चिकित्सा मंत्री, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान एवं निशांत वरवडे को तत्काल निलंबित कर जांच कार्यवाही कराई जावे एवं मंत्री विश्वास सारंग को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए जो कि न्यायोचित होगा ।
प्रदर्शन में महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहोर, वीर सिंह तौमर, इब्रहिम पठान, चतुभुज धनोलिया, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेवरन सिंह कंसाना, हरिओम शर्मा, रोहित धनोलिया, भूपेन्द्र बघेल, अनुप मिश्रा, राजू यादव, संजय शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *