ग्वालियर एयर टर्मिनल पर आया अलर्ट, सिविल टीम ने की जांच
ग्वालियर. देश में दिल्ली और रोजकोट एयरपोर्ट पर हुए हादसों के बाद ग्वालियर एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा की द्रष्टि से जांच की गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओ से सभी एयरपोर्टों के निर्देश जारी किए गए है जिस कडी में ग्वालियर में एयरपोर्ट प्रबंधन ने जांच कराई। एएआई के निर्देश आते ही ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे एयर टर्मिनल पर सिविल टीम ने नई इमारत की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की और रिपोर्ट तैयार की है। बताया गया है कि यहां सिविल टीम को जांच में सब ठीक मिला है। ग्वालियर का टर्मिनल हाल ही में तैयार किया गया है और अभी निर्माण करने वाली कंपनी की ओर से बाहरी सुंदरीकरण के भी कार्य किए जा रहे है। बता दें कि दिलली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-एक हादसे के बाद शनिवार को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट की कैनोपी गिर गई थी।
28 जून को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट की छत गिरने के हादसे में एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई थी, जबकि आठ लोग घायल हुए थे। वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर एयरपोर्ट पर 27 जून को कैनोपी गिरने से एक अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक के बाद एक हादसों के बाद एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने सभी एयरपोर्टों पर जांच के लिए निर्देश जारी किए। ग्वालियर में नई इमारत के साथ साथ पुरानी की भी जांच की गई।
