नये क़ानून को लेकर ग्रामीणों के साथ पीपल के नीचे बैठक

ग्वालियर। तीन नये आपराधिक क़ानून को लागू करवाने के लिए ग्वालियर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। आमजन को भी नये क़ानून के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। पीपल पेड़ के नीचे गाँव के ही प्रबुद्धजन रोहित परिहार के माध्यम से ग्रामीणों को बुलाया गया। नये क़ानूनों के बारे में बच्चे, महिलाओं व बुजुर्गों को ज्ञान दिया गया व सही सवालों के जवाब देने वाले बच्चों को पेन रजिस्टर व ड्रम बॉक्स दिये गये। ग्रामीणों को नये कानून के फायदे से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर गाँव वालों ने शराब व जुआ के संबंध में शिकायत की तो रोकथाम के उपाय पूछे गये। सभी ने बताया कि गाँव में कैमरे लगने चाहिए। 500 की संख्या में ग्रामीणों ने हाथ खड़े कर दिए और बोले जब तक सरपंच साहब कैमरा लगवाने की डेट नहीं बतायेंगे तब तक हाथ नीचे नहीं करेंगे। सरपंच द्वारा 10 जुलाई तक सीसीटीवी लगवाने का आश्वासन देने के बाद सभी ग्रामीणों ने ताली बजाई और पुलिस व सरपंच के निर्णय का स्वागत किया। गाँव के नये लड़कों में जुआ खेलने की लत लगी हुई है जिसको छुड़वाने के लिए पुलिस कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *