विभिन्न स्थानों पर यातायात में बाधक अस्थाई अतिक्रमण को हटाया

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज ऊटपुल के पास हुजरात रोड जाने वाले मार्ग के कॉर्नर पर रखी गुमटियों को दल हटवाया गया एवं गुमटी जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी.सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवायी गई। इसके साथ ही अचलेश्वर मन्दिर रोड से सनातन धर्म मन्दिर रोड के मुख्य मार्गो के दोनो ओर खडे यातायात मे बाधक हाथ ठेलो एव फ़ुटपाथी सब्जी विक्रेताओ एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *