17 वर्षो के इंतजार के बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता भारत, साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया

बारबाडोस. भारत में आधी रात दिवाली मनाई जा रही है। रोहित शर्मा की टीम ने वह सपना पूरा कर दिया, जिसका 17 वर्षो से पूरा होने का इंतजार था। साउथ अफ्रीका 177 का टारगेट आसानी से पूरा कर रही थीं लेकिन गेंदबाजों को यह मंजूर नहीं था।
साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली है। टी-20 वर्ल्ड कम इंडिया का है। जीत का हीरो कोई एक नहीं बल्कि पूरी भारतीय क्रिकेट टीम है। सूर्यकुमार का वह कैच तो शायद दशकों तक याद रखा जायेगा। जिसकी बदौलत मिलर पवेलियन लौट गये।
बारबडोस से स्टेडियम में इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी थी। पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार के विकेट गिर गए थे। कोहली ने 72 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने तेज रफ्तार से 27 रन बनाकर स्कोर 176 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने एक-एक विकेट लिया।

रन चेज में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। हेनरिक क्लासन ने 27 बॉल पर 52 रन बनाए, जबकि डी कॉक ने 31 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 बॉल पर 31 और मिलर ने 17 बॉल पर 21 रन का योगदान दिया।
