अवैध रूप से भण्डारित 750 घनमीटर रेत जब्त

ग्वालियर -खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ जिले में विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने डबरा राजस्व अनुविभाग क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की।
जिला खनिज अधिकारी  ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने ग्राम विर्राट के समीप अवैध रूप से भण्डारित लगभग 750 घनमीटर रेत जब्त किया है। रेत के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *