भारतीय सेना के 5 जवान शहीद

नई दिल्ली. लद्दाख बेग ओल्डी इलाके में और दुःखद हादसा हुआ है। रक्षा अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को यहां टैंक अभ्यास के बीच नदी पार करते वक्त अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिसमें सेना के जवान फंस गये। इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गये हैं।
रक्षा अधिकारी के अनुसार कल शाम दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान हुए हादसे में एक जेसीओ और 4 जवान सहित भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गये हैं सभी पांचों के शवों को बरामद कर लिया है। दरअसल, शुक्रवार को दौलतबेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और सेना के कई टैंक यहां मौजूद थे। इस बीच वास्तविक रेखा (एलएसी) के पास एक टी-72 टैंक द्वारा नदी कैसे पार की जाती है। इसका अभ्यास चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *