MP के इन जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

भोपाल. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है जिसके कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। इधर मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखा गया है। बता दें कि रोजाना तेल कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट अपडेट करती है। ग्लोबल मार्केट में डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 80.70 डॉलर पहुंच चुकी है।
MP के इन जिलों में बदले तेल के दाम
मध्यप्रदेश के सतना, शहडोल, सिंगरौली, बालाघाट, दतिया, डिंडोरी, गुना, हरदा, झाबुआ, खरगोन, मुरैना, पन्ना, रायसेन, शिवपुरी,और उमरिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतों बढ़ी है। वहीं कटनी, जबलपुर, सीधी, सिवनी, सीहोर, सागर, राजगढ़, नरसिंहपुर, खंडवा, ग्वालियर, देवास, छतरपुर, अशोकनगर और अलीराजपुर में कमी देखने को मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *