महंगी हो रही सब्जियां, हरी मिर्च, धनिया और लहसुन 100 के पार

ग्वालियर. भोजन की थाली में दाल तो पहले से ही पतली थी क्योंकि तुअर की दाल के दाम 150 से 200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच चुके है। अब सब्जी की मात्रा भी घटने लगी है क्योंकि इस पर भी महंगाई की मार पड रही है। आगे यह और बढने ही वाला है। इस बार भीषण गर्मी के चलते सब्जी के उत्पादन पर बुरा प्रभाव पडा है। इस कारण आलू, प्याज, टमाटर, धनिया, मिर्ची सभी सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए है। इस मौसम में जहां आलू 20, प्याज 30 और टमाटर 10 से 15 रुपये किलो मिलता था आज उनके दाम 40 से 60 रुपये हो चुके हालात यह है कि मिर्ची जहां तीखी हुई है तो वहीं प्याज भी रूला रही है। हरी मिर्च और हरा धनिया 100 रुपये और लहसुन 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अब वर्षा के मौसम में सब्जियों की आवक कम हो जाएगी जिससे इनके दाम और अधिक बढेंगे।
वर्षा में इन सब्जियों को होगा नुकसान
कृषि वैज्ञानिक राज सिंह कुशवाह का कहना है कि गर्मी के बाद अब तेज वर्षा होने पर तौरई, लौकी, पालक आदि सब्जियों को नुकसान होगा जिससे इनकी आवक ही रुक जाएगी। वर्षा के मौसम में इन फसलों की बुवाई होगी तो फसल आने में एक माह का वक्त लग जाएगा और अगस्त माह में ही इन हरी सब्जियों की आवक बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *