जम्मू के डोडा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 3 आतंकी मार गिराये, पहाड़ पर छिपे चौथे आतंकी की तलाश तेज

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलो और दहशतगर्दो के बीच मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अभी तक 3 आतंकी मार गिराये हैं। एक और आतंकवादी की तलाश जारी है। सूत्रों के अनुसार डोडा जिले में पहाड़ी की चोटी पर कुल 4 आतंकवादी छिपे हुए थे। अभी तक 3 आतंकवादी मार गिराये हैं।
आपको बता दें कि डोडा के जंगल में बुधवार को एनकाउंटर शुरू हुई थी। इसमें सुरक्षाबलों ने अभी तक आतंकी मार गिराये हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि 11 और 12 जून को पड़ाडी जिले में हुए दोहरे आतंकवादी हमलों के बाद सेना और सीआरपीएफ के साथ पुलिस द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान के बीच सुबह लगभग 9.50 बजे बजे गंडोह क्षेत्र के बजाद गांव में गोलीबारी शुरू हुई। 11 जून को चत्तरगल्ला में एक ज्वाइंट जांच चौकी पर आतंकवादियों द्वारा किये गये महमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये थे। जबकि अगले दिन गंडोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर मंें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया था। डबल अटैक के बाद सुरक्षाबलों ने अपने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिये और जिले में घुसपैठ कर एक्टिव 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों पर 5-5 लाख रूपये का नगद इनाम घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *