रोशनीघर स्कॉडा सेंटर में ESIC, EPF एवं श्रमिक समस्याओं को लेकर आयोजित किया जा रहा विशेष सत्र

ग्वालियर-समय सुबह 10:00 बजे से मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. शहर वृत्त के महाप्रबंधक नितिन मांगलिक के निर्देशन एवं उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन हिमांशू वासुदेव के प्रबंधन में श्रमिक समस्याओं के निराकरण हेतु SCADA सेंटर, रोशनीघर में नियोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए EPF और ESIC के अधिकारियों के साथ एक विशेष सत्र निर्धारित किया गया है।
इस सत्र में EPF और ESIC योजनाओं के लाभों के बारे में जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के संबध में जानकारी प्रदान की जावेगी साथ ही दावों के प्रकार, बीमा, अधिकार, दंड, नियोक्ताओं और कर्मचारियों द्वारा सामना किए जाने वाले विभिन्न अन्य मुद्दों जैसे KYC अपडेट, अंशदान संबंधी प्रश्न, निकासी, UAN से संबंधित मुद्दे, विभिन्न खातों का विलय, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि का अपडेट, आधार सीडिंग, नामांकित व्यक्ति और परिवार के सदस्यों को जोड़ना/हटाना, पेंशन आदि पर विस्तृत सत्र भी होंगे। EPF और ESIC के बारे में विस्तार से जानने के लिए नियोक्ताओं एवं कंपनी में कार्यरत नियम, संविदा ,आउटसोर्स श्रमिको को हिस्सा लेने हेतु स्काडा सेंटर रोशनी घर के कांफ्रेंस हॉल में बुलाया गया है।
साथ ही नियोक्ताओं और कर्मचारियों की शंका समाधान/शिकायत निवारण के लिए अलग से सत्र भी होगा। श्रमिक एवं नियोक्ता SCADA सेंटर रोशनीघर ग्वालियर में व्यक्तिगत रूप से या कंपनी द्वारा जारी लिंक का उपयोग करके VC के माध्यम से सुबह 10 बजे समलित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *