गौवंश हत्याकांड में CM मोहन का बड़ा एक्शन, हटाए गए कलेक्टर और SP

सिवनी. करीब 50 से ज्यादा गाय और मवेशियों के शव पाए जाने के मामले में सीएम मोहन यादव ने बडा एक्शन लिया है। शनिवार रात को सीएम मोहन यादव ने निर्देश के बाद जिले के कलेक्टर और एस हटा दिए गए है साथ ही मुख्यमंत्री ने कडी कार्रवाई होने की बात भी कही है। आईएएस संस्कृति जैन अब सिवनी की नई कलेक्टर होंगी जबकि एसपी की कमान सुनील कुमार मेहता को सौंपी गई है।
कलेक्टर-एसपी को हटाया
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए लिखा कि सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर और एसपी को हटज्ञ दिया गया है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कडी से कडी कार्रवाई की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
दो दिन पहले मध्य प्रदेश के सिवनी में दो अलग-अलग जगहों पर करीब 50 से ज्यादा गायो और मवेशियों के शव पाए गए थे। इनमें एक बैल का शिव भी मिला था। मृत पाई गई गायों में ज्यादातर गायों के गले कटे हुए थे। बडी संख्या में गायों के शव मिलने के बाद क्षेत्रिय लोगों में आक्रोश फैल गया था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *