अग्नि पीड़ित परिवार से मिले ऊर्जा मंत्री

गुरुवार की देर रात ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में एक घर मे लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत की घटना के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार की सुबह परिजनों के बीच पहुंचे। उन्होंने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिल दहला देने वाली ह्रदय विदारक दुर्घटना है।
मैं पीड़ित परिवार के दर्द को कम तो नहीं कर सकता, लेकिन उनकी इस विपदा में शामिल होकर दर्द को बांटने का प्रयास जरूर कर सकता हूं। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि परिवार के एक सदस्य की भांति प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। ऊर्जा मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *